मधेपुरा, नवम्बर 15 -- ग्वालपाड़ा, निज प्रतिनिधि।प्रखंड क्षेत्र में डेंगू का प्रकोप बढ़ने लगा है। डेंगू की चपेट में आकर अब तक एक व्यक्ति की मौत हो चुकी है। जबकि कई इससे आक्रांत बताए जा रहे हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक विषवाड़ी पंचायत के वार्ड 10 झंझरी गांव में डेंगू से ग्रामीण सुनील कुमार यादव उर्फ टुनटुन (45) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि तकरीबन दो हफ्ते से वह बुखार से पीड़ित था। इलाज के बाद स्थिति में सुधार नहीं होने पर जांच की गई। जांच में उसके डेंगू की चपेट में आने का पता चला। इस बीच उसकी स्थिति नाजुक हो गई। गंभीर स्थिति में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थिति गंभीर देख पटना रेफर कर दिया गया। पटना पहुंच कर इलाज शुरू होने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया। बीते शुक्रवार को शाम में उसका अंतिम संस्कार संपन्न हुआ। पता चला कि उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.