गोरखपुर, अप्रैल 29 -- ब्रह्मपुर/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के बेलवा निवासी बीएसफ जवान पवन कुमार (30) को बुधवार की सुबह एक मिट्टी लदी ट्राली ने रौंद दिया। बीएसएफ जवान को गम्भीरावस्था में एम्स में ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बीएसएफ जवान को परिजन लेकर सीएचसी चौरीचौरा ले गए थे। सीएचसी में उसकी स्थिति गंभीर देख कर उसे एम्स के लिए रेफर किया था। पवन कुमार असम में तैनात है। वह अपने गांव छुट्टी में आया था। वह किसी काम से अपने बाइक से चौरीचौरा जा रहा था। झंगहा क्षेत्र के परसौनी चौराहे के पास लार्ड बुद्धा स्कूल के पास मिट्टी लदी टैक्टर ट्राली के चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। मौके पर ग्रामीणों ने घायल जवान के परिजनों को सूचना दी। मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वह एक पुत्र और एक पुत्री का...