गोरखपुर, मई 23 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के झंगहा गांव के पाण्डेय टोला में शुक्रवार को देर रात विवाहिता चांदनी देवी का शव पंखे पर फंदे से लटका मिला। यह भी पढ़ें- विवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान, दहेज उत्पीड़न का आरोपमायके वालों का आरोप घटना के बाद मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है। झंगहा थानाक्षेत्र के झंगहा गांव निवासीनी अनिता सिंह की बेटी चांदनी (25) की दूसरी शादी दो माह पूर्व कानपुर निवासी मनीष सिंह से किसी मंदिर में हुई थी। मनीष सिंह चौरीचौरा थानाक्षेत्र के फुटहवाइनार में किराए का कमरा लेकर चांदनी के साथ रहते थे। वह आटो चलाकर जिविका चलाते है। 15 दिनों पूर्व चांदनी फुटहवाइनार से अपने मायके...