झंगहा पुलिस ने दहेज हत्यारोपी पति को जेल भेजा
गोरखपुर, मई 26 -- झंगहा/चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। झंगहा थानाक्षेत्र के झंगहा गांव के पाण्डेय टोला में शुक्रवार को देर रात विवाहिता चांदनी देवी (25) की मौत की घटना में दहेज हत्या के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को पति मनीष सिंह को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेजा गया। थानेदार अनूप सिंह ने बताया कि महिला की मौत की घटना में मृतका की मां अनीता देवी ने ससुराल पक्ष पर आत्महत्या करने के लिए उकसाने और दहेज हत्या का आरोप लगाया था। जिसमें पति सहित तीन लोगों पर केस दर्ज किया गया था। एसएसआई अश्वनी कुमार चौबे, एसआई अवधेश तिवारी ने आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया। झंगहा निवासीनी अनिता सिंह की बेटी चांदनी की दूसरी शादी दो माह पूर्व कानपुर निवासी मनीष सिंह से किसी मंदिर में हुई थी। मनीष सिंह चौरीचौरा थानाक्षेत्र के फुटहवाइनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.