शामली, मार्च 21 -- मोहल्ला गुलशन नगर में हकीम जीशान कादरी ने बताया कि उनके 10 वर्षीय पुत्र अब्दुल कादिर ने रमजान माह के सभी रोजे रखकर एक मिसाल पेश की है। जबकि अभी उस पर रोजे फर्ज नहीं हुए हैं, इसके बावजूद उसने पूरे महीने रोजा रखने की ठान ली। परिवार ने उसे समझाने का प्रयास भी किया, लेकिन उसके मजबूत इरादे और अल्लाह की इबादत के प्रति समर्पण के आगे कोई बात असर नहीं कर सकी। छोटी सी उम्र में उसके अंदर दिखा यह जज़्बा और इबादत के प्रति लगन हर किसी को हैरान कर रही है। हकीम जीशान कादरी वर्तमान में पानीपत में काम करते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...