नई दिल्ली, मार्च 2 -- नई दिल्ली, का. सं.। शास्त्री पार्क इलाके में तीन बदमाश ज्वैलर की स्कूटी लूटकर फरार हो गए। स्कूटी में चांदी की पायल, दुकान व लॉकर की चाबी, पर्स समेत जरूरी कागजात थे। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक, राजपाल वर्मा परिवार के साथ गीता कॉलोनी में रहते हैं। वह यूपी के गाजियाबाद के मुस्तफाबाद में श्री ज्वेलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। 26 फरवरी को वह दुकान बंद कर स्कूटी से घर लौट रहे थे। रात करीब 8.20 बजे वह जीरो पुश्ता, देहरादून हाईवे पर पहुंचे ही थे कि तभी स्कूटी सवार तीन लड़के आए और उन्होंने पीड़ित की स्कूटी के टायर की ओर इशारा किया। इस पर राजपाल ने स्कूटी रोकी और टायर चेक करने लगे। इसी दौरान आरोपियों में से एक लड़का उनकी स्कूटी लेकर फरार हो गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.