फिरोजाबाद, जून 29 -- शिकोहाबाद नगर क्षेत्र में ज्वैलर्स से हुई लाखों की लूट के मामले में दिल्ली जेल में बंद लुटेरों को दिल्ली पुलिस न्यायालय लेकर आई जहां न्यायालय ने शिकोहाबाद पुलिस को दोनों लुटेरों से पूछताछ के लिए 14 दिन की रिमांड दी है। पुलिस को लुटेरों की रिमांड मिलने के बाद उनसे शिकोहाबाद और सिरसागंज की लूट को लेकर पूछताछ होगी। शिकोहाबाद के मोहल्ला खत्राना निवासी हरिओम वर्मा से बाइक सवार तीन लुटेरों ने आंखों में मिर्च का पाउडर झोंककर 60 लाख से अधिक के आभूषण, 1 लाख 65 हजार रुपए की लूट की थी। दिल्ली पुलिस ने शिकोहाबाद लूट में शामिल सुनील, मुकेश उर्फ जोगेंद्र, रेकी करने वाले गुलजार को गिरफ्तार कर 11 लाख रुपए बरामद किए थे। उसके बाद लुटेरों को जेल भेज दिया था। वहीं शिकोहाबाद पुलिस ने लूटकांड में शामिल 3 लूटेरों नीरज, सुमित उर्फ भोला, कौशल...