मथुरा, फरवरी 7 -- शेरगढ़ रोड स्थित रावत ज्वैलर्स की दुकान का शुक्रवार रात शटर तोड कर चोर लाखों रुपये के जेवर आदि चोरी कर ले गये। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौका मुआयना कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसमें चोरी की करने वाले कैद हो गये। पुलिस ने दुकान के पीछे स्थित खाली प्लॉट में शटर के टूटे ताले और सरिया बरामद कर सीसीटीवी फुटेज खंगाल चोरों की तलाश कर रही है। शेरगढ़ रोड पर भूपेन्द्र रावत सोने-चांदी के आभूषण बेचने की दुकान करते है। शुक्रवार देर शाम भूपेन्द्र रावत दुकान बंद कर घर चले गये। देर रात चोरों ने शटर के ताले तोड़ कर अंदर घुस कर लाखों रुपये के जेवर आदि चोरी कर ले गये। शनिवार सुबह समाचार पत्र विक्रेता के फोन पर चोरी की सूचना मिलने पर दुकानदार भूपेन्द्र रावत दुकान पर पहुंचे। देखते ही देखते मौके पर लोगों को हुजू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.