लखनऊ, अप्रैल 16 -- लखनऊ, संवाददाता। राजधानी में दिनदहाड़े एक ज्वैलरी शोरूम में लाखों की चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई। भीड़भाड़ वाले कृष्णानगर इलाके में हुई इस घटना ने न सिर्फ व्यापारियों को दहशत में डाल दिया है, बल्कि पुलिस की सतर्कता पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। कृष्णानगर कोतवाली क्षेत्र के विजय नगर इलाके में बुधवार दोपहर करीब 1:45 बजे एक अज्ञात चोर ने सुनियोजित तरीके से ज्वैलरी की दुकान को निशाना बनाया। दुकान के मालिक राममिलन यादव, जो मूल रूप से उन्नाव जिले के पुरवा के रहने वाले हैं, अपने बेटे अन्नी यादव के साथ अलीनगर सुनहरा में रहते हैं और नारायणपुरी में "अन्नी ज्वेलर्स" नाम से दुकान संचालित करते हैं। वे पिछले सात वर्षों से इस व्यवसाय में जुड़े हुए हैं।घटना के समय, रोज की तरह राममिलन यादव दुकान बंद कर दोपहर का भोजन करने घर गए ...