कानपुर, मार्च 24 -- चकेरी। अहिरवां में सुरंग बनाकर ज्वैलर्स की दुकान से पांच लाख की चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपितो समेत एक सर्राफ को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपितो के पास से पास से घटना में प्रयुक्त बाइक व सुरंग खोदने में इस्तेमाल साबड़ समेत चांदी व आर्टिफिशियल जेवरात बरामद किए है। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपियों के कैद होने पर उन्होंने यक्ष एप से मदद से गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी पूर्वी सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि ओमपुरवा लाल बंगला निवासी सोनू वर्मा की अहिरवां के न्यू पटेल नगर में स्थित खाटू ज्वैलर्स में बीती 16 मार्च की देर रात पीछे खाली प्लाट से सुरंग बनाकर चोरो ने करीब एक किलो चांदी, आठ ग्राम सोना और लगभग 50 हजार कैश समेत पांच लाख रुपये का माल पार किया था। चोर दुकान में लगे दो सीसीटीवी कै...