ज्वैलरी पार्क की पहली झलक सामने आई, क्राउन के आकार वाली बिल्डिंग परियोजना पर खर्च होंगे 700 करोड़
मेरठ, जून 17 -- मेरठ। मेरठ के वेदव्यास पुरी में प्रस्तावित करीब 700 करोड़ रुपये के ज्वैलरी पार्क की पहली झलक बुधवार को मेरठ विकास प्राधिकरण के अधिकारियों एवं लखनऊ की कंपनी के प्रतिनिधियों ने मेरठ के सर्राफा कारोबारियों के सामने पेश की। ज्वेलरी पार्क क्राउन के आकार का होगा और इसमें आभूषण कारोबार से जुड़ी सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। जेली पार्क का भवन मेरठ की सराफा कारीगरी का अद्भुत नमूना होगा और पूरी झलक इसमें नजर आएगी, जिसमें हार, अंगूठी, झुमका शामिल होगा। एशिया में प्रमुख मेरठ के सराफा कारोबार को नई पहचान देने के लिए प्रस्तावित ज्वैलरी पार्क की पहली झलक बुधवार को सर्राफा कारोबारियों के साथ ही राज्यसभा सांसद डॉक्टर लक्ष्मीकांत वाजपेयी, मेरठ विकास प्राधिकरण के सेक्रेटरी एवं जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त के सामने प्रस्तुत की गई। यह भी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.