नई दिल्ली, जून 23 -- ज्वैलरी कंपनी अद्वित ज्वेल्स के आईपीओ को खुलते ही जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। कंपनी के आईपीओ पर लोग टूट पड़े हैं। अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ पहले ही दिन कुछ ही घंटे के भीतर फुली सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में भी धमाल मचाए हुए हैं। कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट में 65 रुपये के प्रीमियम के साथ कारोबार कर रहे हैं। दोपहर 12.15 बजे तक अद्वित ज्वेल्स का आईपीओ (Advit Jewels) करीब 4 गुना सब्सक्राइब हो गया है। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 25 जून तक खुला रहेगा। 138 रुपये है शेयर का दाम, 65 रुपये पहुंच गया है GMPअद्वित ज्वेल्स के आईपीओ में शेयर का दाम 138 रुपये है। वहीं, ग्रे मार्केट में कंपनी के शेयर 65 रुपये के फायदे के साथ ट्रेड कर रहे हैं। अगर मौजूदा ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) के हिसाब से देखें तो अद्वित ...