हल्द्वानी, मार्च 12 -- हल्द्वानी। हल्द्वानी के एक प्रतिष्ठित ज्वेलरी शोरूम के जीएम पर 90 लाख रुपये के गबन का आरोप लगा है। शिकायत पर पुलिस ने आरोपी जीएम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने फरार जीएम की तलाश शुरू कर दी है। रुद्रपुर, यूएस नगर निवासी स्वर्णिका ज्वेलर्स के प्रबंध निदेशक (एमडी) नागेंद्र चंद्र भट्ट ने एसएसपी नैनीताल को शिकायती पत्र देकर बताया कि हल्द्वानी में उनका शोरूम है। यहां तरुण जैन निवासी हल्द्वानी बतौर जीएम कार्यरत रहा है। उसके पास कंपनी के गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी स्टॉक का प्रत्यक्ष नियंत्रण, प्रबंधन एवं अभिरक्षा की पूर्ण जिम्मेदारी थी। वह उच्च मूल्य के स्टॉक के लेन-देन और निगरानी का प्रभारी भी था। कंपनी ने 24 से 28 फरवरी 2026 तक स्टॉक का ऑडिट कराया था। जिसमें 90 लाख रुपये की गोल्ड एवं डायमंड ज्वेलरी का स्टॉक कम पा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.