दुमका, अप्रैल 13 -- दुमका, प्रतिनिधि। ज्वेलर्स व्यवसायी से 9 लाख के सोने-चांदी के आभूषणों की लूटपाट करने के गिरोह का पुलिस को अब तक कोई सबूत हाथ नहीं लग पाई है। पुलिस का दावा है कि इस लूट कांड में बिहार पूर्णिया के कोढ़ा गिरोह का हाथ है। लूटने के लिए आए सभी अपराधी चेहरे पर नकाब पहने हुए थे। इस वजह से उसकी पहचान करने में पुलिस को परेशानी हो रही है। तालझारी थाना की पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाल लिया है। अपराधियों की तलाश के लिए एसडीपीओ के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम का गठन किया गया है। स्पेशल टीम में टेक्निकल टीम को भी रखा गया है। लूट की यह घटना 8 अप्रैल को हुई थी। इस संदर्भ में पीड़ित आभूषण विक्रेता दिलीप कुमार साह पिता स्वर्गीय रामदेव साह ने तालझारी थाना में आवेदन देकर बताया था कि वह तालझारी थाना क्षेत्र अंत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.