सोनभद्र, सितम्बर 18 -- अनपरा/सिंगरौली।संवाददाता। सोनभद्र पुलिस की सक्रियता से सिंगरौली (मप्र) के जयंत चौकी क्षेत्र में गुरुवार शाम कंचन ज्वैलर्स की दुकान में हुई डकैती का 12 घंटे के भीतर ही पर्दाफाश कर लिया गया। डकैती में शामिल 01 अभियुक्त रोशन कुमार को अनपरा-शक्तिनगर की पुलिस ने हाइवे पर बैरपान के निकट हुई मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, लूट की नकदी व सोने के आभूषण के साथ अवैध पिस्टल भी बरामद की है जबकि उसका दूसरा साथी राहुल स्वीपर, निवासी स्वीपर बस्ती अनपरा जंगल की ओर भागने में सफल रहा जिसकी तलाश में दबिश जारी है। यह भी पढ़ें- Sonbhadra News: ज्वेलरीशॉप लूटकांड का एक आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार, दूसरा फरारडकैती की जांच आईजी रीवा ने बताया कि ज्वेलरी शॉप संचालक अखिलेश कुमार वर्मा पुत्र कमेश्वर प्रसाद सोनी उम्र 48 वर्ष निवासी शंकर मार्केट जयंत था...