गोरखपुर, मार्च 20 -- सहजनवा, हिन्दुस्तान संवाद। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी के बाघागाड़ा स्थित ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर 60 हजार रुपये की चोरी कर ली गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ित ने चौकी पर तहरीर दी है। गीडा थाना क्षेत्र के नौसढ़ चौकी क्षेत्र बाघागाड़ा निवासी बृजेश निषाद गांव के ही सुनील सिंह के मकान में शुभम ज्वेलर्स की दुकान चलाते है। गुरुवार की रात दुकान बंद कर घर सोने चले जाए। शुक्रवार की सुबह दुकान के तरफ टहलने गए तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखे तो कुछ जेवरात तथा नकदी चोरी हो गया था।साथ ही चोरों ने सीसीटीवी का डीवीआर और वाईफाई मशीन भी चुरा ले गए। पीड़ित ने 112 नंबर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर वापस लौट आई। पीड़ित ने नौसढ़ चौकी प्रभारी को अज्ञात चोरों के खिलाफ त...