हरदोई, मार्च 29 -- शाहाबाद। नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से व्यापारियों में दहशत का माहौल है। दूसरे दिन रविवार को भी चोरी की वारदात सामने आने के बाद पुलिस की गश्त और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। मोहल्ला गिगयानी निवासी अंकुर यादव ने बताया कि उनकी खेड़ा तिराहा स्थित 'खुशी ज्वैलर्स' नाम से आभूषण की दुकान है। शनिवार रात चोरों ने दुकान के ताले तोड़कर अंदर रखे सोने-चांदी के गहनों पर हाथ साफ कर दिया। चोर दुकान से करीब 10 ग्राम सोने के झाले, 200 ग्राम चांदी और छह चांदी के सिक्के ले गए। दुकानदार के अनुसार, चोरी हुए सामान की कीमत करीब 2.20 लाख के करीब है। रविवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे मिले और अंदर सामान बिखरा था। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौ...