झांसी, जनवरी 4 -- झांसी। अगर आप भी सोना चांदी खरीदने जा रहे हैं तो यह खबर आपके काम की है। अब आप चेहरा दिखाने के बाद ही सोना चांदी खरीद सकते हैं। यह फरमान नहीं यह फैसला सीपरी व्यापार मंडल ने लिया है। इसके पीछे बढ़ती चोरियों को रोकाना है। अक्सर चोर नकाब या चेहरा ढंककर वारदात को अंजाम देते हैं। सीपरी बाजार सराफा व्यापारियों ने अनोखा कदम उठाया है। इसके तहत चेहरा ढककर आने वाले ग्राहकों को आभूषण न बेचने का फैसला लिया है। व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानों के बाहर और भीतर पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। सोने चांदी की दुकानों पर चोरी की अपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। अधिकांश घटनाओं में चोरी करने वाले अपने मुंह को ढंक कर चोरी की घटना अंजाम देते हैं। नकाब अथवा चेहरा छिपाकर कईं महिलाओं ने कीमती गहनों की चोरी कि है। चेहरा ढंका होने के कारण सीसीटीवी से ...