हरिद्वार, जून 20 -- ज्वेलर्स एसोसिएशन और जीएसटी विभाग के स्टेट ज्वॉइंट कमिश्नर संजीव सोलंकी के बीच व्यापारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान एसोसिएशन की ओर से विभाग को एक विस्तृत ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें ज्वेलरी कारोबार से जुड़े विभिन्न व्यावहारिक एवं कर संबंधी मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया। स्टेट ज्वॉइंट कमिश्नर संजीव सोलंकी ने व्यापारियों की बातों को गंभीरता से सुना और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि विभाग और व्यापारियों के बीच बेहतर समन्वय से कर प्रक्रियाओं को अधिक सरल और पारदर्शी बनाया जा सकता है। उन्होंने व्यापारियों को कर नियमों के प्रति जागरूक करने तथा भविष्य में भी विभाग के साथ नियमित संवाद बनाए रखने पर जोर दिया। बैठक में दोन...