किशनगंज, अप्रैल 26 -- किशनगंज । संवाददाता शहर के सोनार पट्टी रोड में प्रमुख सोना व्यवसायी के राजेंद्र ज्वैलर्स के शो रुम में आयकर विभाग के द्वारा जांच की प्रक्रिया दूसरे दिन शनिवार को भी जारी थी। आयकर विभाग के द्वारा शुक्रवार की शाम से जांच अभियान शुरू की गई थी। हालांकि जांच में क्या मिला अब तक इसका खुलासा नहीं हो पाया है।बताया जाता है की आयकर विभाग की टीम बारीकी से जांच कर रही है। जांव में क्या मिला ये खुलाशे के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। आयकर विभाग के अधिकारी के द्वारा अब तक आधिकारिक रूप से कोई जानकारी साझा नहीं की गई है। बताया जाता है कि आयकर विभाग की टीम के द्वारा खाता, बिल, खरीद-बिक्री रजिस्टर, बैंक दस्तावेज, डिजिटल रिकॉर्ड तथा अन्य वित्तीय कागजातों को खंगाला जा रहा है। बताया जा रहा है कि जांच के दौरान कंप्यूटर हार्ड डिस्क, दस्तावेज और ...