सीवान, मई 19 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। जीरादेई थाना क्षेत्र के जामापुर बाजार में 6 मई को अपराधियों द्वारा हथियार के बल पर बीस लाख रुपये का आभूषण लूट मामले के आरोपित अंकित सिंह की गिफ्तारी के बाद पुलिस ने अबतक इस कांड में शामिल पांच लोगों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। कांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। यह भी पढ़ें- लूटकांड में मुख् गैंग के सक्रिय सदस्य थे शामिल पुलिस की कार्रवाई एसपी पूरन कुमार झा ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान बताया कि कांड में शामिल अन्य बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। लूट की घटना में रघुनाथपुर के व्यक्ति ने हथियार दिया था। हथियार मुहैया कराने वाले व्यक्ति की भी पहचान कर ली गयी है और गिरफ्तारी के लिए टीम लगी है। गौरतलब है कि जामापुर बाजार में दिनदहाड़े अपराधियों ...