प्रयागराज, फरवरी 16 -- सदर बाजार में ज्वेलरी शॉप में चोरी की वारदात का पुलिस ने चार दिन बाद ही खुलासा कर दिया। शटर चाड़कर लाखों रुपये मूल्य के जेवरात चोरी करने वाले गिरोह के चार बदमाश को कैंट पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम ने सोमवार को काली पल्टन बाबा की कुटी के पास गिरफ्तार किया। उनके पास से सोने-चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए हैं। वहीं गिरोह के दो अन्य सदस्यों की भी तलाश में दबिश दी जा रही है। डीसीपी नगर मनीष शांडिल्य ने सोमवार को पुलिस लाइन में खुलासा करते हुए बताया कि गंगानगर नेवादा निवासी प्रियांशु वर्मा के ज्वेलरी शॉप में 12 फरवरी की रात चोरी की वारदात हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी की गई। आरोपियों में गौरव कन्नौजिया उर्फ मुकुल निवासी मीरापुर अतरसुइया, बकरीदउल शेख उर्फ पोपो निवासी अलीनगर नया हड्डी गोदा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.