प्रयागराज, फरवरी 3 -- न्यू मम्फोर्डगंज में ज्वेलरी शॉप का ताला तोड़कर नकदी व लाखों रुपये के जेवरात चोरी का मामला सामने आया है। सराफा कारोबारी की तहरीर पर कर्नलगंज थाना पुलिस मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुटी है। न्यू मम्फोर्डगंज निवासी सर्राफ सुनील सोनी की तहरीर के मुताबिक, एक फरवरी की देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर दो लाख रुपये के अलावा चांदी की एक किलो बिछिया व अंगूठी, आधा किलो सिक्के समेत लाखों रुपये मूल्य के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। दो फरवरी की सुबह दुकान में चोरी होने की जानकारी हुई। उधर, कर्नगलंज थाना प्रभारी संजय सिंह ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.