दुमका, मई 26 -- शिकारीपाड़ा, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा दुर्गा मंदिर के समीप ज्वेलरी व्यवसाय से लूटपाट की कोशिश के मामले में पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। अभी तक अपराधियों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर अपराधियों की पहचान करने में जुटी हुई है। यह भी पढ़ें- शिकारीपाड़ा दुर्गा मंदिर के पास सोना चांदी व्यवसायी से लूट की कोशिशघटना का विवरण बता दें कि रविवार की देर शाम को शिकारीपाड़ा कुम्हार टोला के ज्वेलरी व्यवसाय संतोष वर्मा शिकारीपाड़ा बाजार से अपने सोना चांदी की दुकान बंद कर वापस साइकिल से घर की ओर जा रहे थे कि दुर्गा मंदिर के समीप दो मोटरसाइकिल पर सवार चार से पांच अज्ञात युवकों ने दुर्गा मंदिर के समीप रोड में रोक कर ज्वेलरी से भरे बैग की छिनतई करने की कोशिश की। छीना-झपटी और हो-हल्ला सुनकर आसपास के लोग तुरंत जुट ग...