सहरसा, जनवरी 28 -- सलखुआ, संवाद सूत्र।चिरैया थाना अंतर्गत कबीरा पंचायत के धाप बाजार में अज्ञात चोरों ने एक ज्वेलरी दुकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी कर ली। पीड़ित दुकानदार सुरेश साह ने बताया कि वे प्रतिदिन दुकान के अंदर ही सोते थे, लेकिन सोमवार की रात ताला बंद कर कनरिया थाना क्षेत्र के धनुपुरा अपने रिश्तेदार के यहां चले गए थे। इसी दौरान देर रात चोरों ने दुकान के ऊपर लगे ऐलवेस्टर की एक पार्ट खोलकर अंदर प्रवेश किया और बक्से का लॉकर तोड़कर चार भर सोना व लगभग चार किलो चांदी चोरी कर ली। चोरी गए आभूषणों में ग्राहकों के द्वारा रखे गए जेवरात भी शामिल बताए जा रहे हैं। चोरी की सूचना मिलते ही चिरैया थानाध्यक्ष कुंदन कुमार सहनी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और जांच शुरू की। मौके से चोरों द्वारा छोड़े गए लॉकर तोड़ने क...