छपरा, जनवरी 27 -- बनियापुर, एक प्रतिनिधि। सहाजितपुर थानाक्षेत्र के कोल्हुआ बाजार स्थित मधु ज्वेलर्स में सोमवार की रात चोरों ने दुकान के पीछे की खिड़की तोड़ व दीवार में सेंध लगा चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोरों ने चांदी की पायल, लॉकेट सहित सभी चांदी के आभूषण, एक लैपटॉप और दुकान में रखे लगभग दस हजार रुपये नकद की चोरी की है। चोरी गए आभूषणों की कीमत तीन लाख रुपये बतायी जाती है। इस संबंध में सतुआ निवासी दुकानदार हरिमोहन सोनी ने एक लिखित आवेदन थाने की पुलिस को देते हुए जांच कर चोरी गये सामान की बरामदगी की गुहार लगाई है। पीड़ित दुकानदार ने बताया है कि मंगलवार के दिन लगभग ग्यारह बजे वह दुकान खोलने आया। जब दुकान खोला तो कई सामान यत्रतत्र फैला देखा। पीछे की दीवार में सेंध लगे देख दुकानदार भौचक रह गया। चोरों ने पीछे से जंगला तोड़ पड़ोस के कमरे में प...