मधुबनी, अप्रैल 11 -- कन्हैया जी ठाकुर झंझारपुर,निज प्रतिनिधि। अररिया संग्राम थाना क्षेत्र के ज्वेलरी दुकानदारों के साथ शनिवार को पुलिस की ओर से एक महत्वपूर्ण सुरक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य दुकानदारों को सुरक्षा के विभिन्न पहलुओं के प्रति जागरूक करना था। बैठक में थानाध्यक्ष आयुष कुमार झा ने कहा कि सभी दुकानदार अपने प्रतिष्ठान के अंदर ही नहीं, बल्कि बाहर भी अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाएं, ताकि हर गतिविधि पर नजर रखी जा सके। उन्होंने कहा कि दिन या रात किसी भी समय संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें। उन्होंने दुकानदारों को सख्त हिदायत दी कि किसी भी परिस्थिति में चोरी का सामान न खरीदें। यदि कोई व्यक्ति कम कीमत पर संदिग्ध सामान बेचने का प्रयास करे, तो उसे बातचीत में उलझाकर तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताक...