उन्नाव, दिसम्बर 18 -- परियर। सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के परियर गांव में बुधवार रात चोरों ने सर्राफ सुंदर स्वर्णकार की दुकान को पूरी तरह से निशाना बनाया। रात के अंधेरे का फायदा उठाते हुए चोरों ने ताला तोड़ा और दुकान से लाखों रुपये के सोने-चांदी के जेवरात उड़ा ले गए। स्थानीय लोग सुबह ताला टूटा देख सकते ही रह गए। दुकान में बिखरे सोने-चांदी के आभूषण देखकर दुकानदार के होश उड़ गए। सुंदर स्वर्णकार ने तुरंत पुलिस में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। थाना प्रभारी सुब्रत नारायण तिवारी ने बताया कि चोरी की तहरीर मिली है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। वहीं, स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं कि चोर इतने बड़े पैमाने पर चोरी कर रहे हैं, फिर भी सुरक्षा इंतजाम क्यों नाकाफी हैं। सफीपुर में लगातार चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं और अब आम जनता में डर और असुरक्षा...