धनबाद, मई 20 -- कुमारधुबी, प्रतिनिधि। कुमारधुबी बाजार स्थित मदनलाल अग्रवाल ज्वेलर्स का एक कर्मी 80 लाख रुपए का गोल्ड बार (सोने की सिल्ली) लेकर फरार हो गया है। घटना 17 मई की है। आरोपी कर्मी राणा चटर्जी पश्चिम बंगाल के कुल्टी का रहनेवाला है। दुकान के मालिक पीयूष अग्रवाल ने कुमारधुबी ओपी में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई है। दर्ज प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि 17 मई की दोपहर करीब 12 बजे राणा चटर्जी कार से गोल्ड बार लेकर धनबाद के बैंक मोड़ के लिए निकला था। करीब एक घंटे बाद वह वहां पहुंचा। बैंक मोड़ स्थित एक सेंटर में सोने की जांच करानी थी, लेकिन वह सेंटर बंद था। उसने फोन पर मालिक को वापस लौटने की बात कही। वह वहां से निकला तो सही, लेकिन दुकान नहीं पहुंचा। काफी इंतजार के बाद शाम पांच बजे जब उसे फोन किया गया, तो उसका मोबाइल स्विच ऑफ बताने...