सहरसा, जनवरी 8 -- सहरसा, नगर संवाददाता। बिहार में ज्वेलरी दुकानदारों द्वारा सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए हिजाब, नकाब, घूंघट, हेलमेट और मुरेठा पहनकर आने वाले ग्राहकों के प्रवेश पर रोक लगाने के फैसले का विरोध तेज हो गया है। युवा राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष सह नगर निगम के उप महापौर उमर हयात गुड्डू ने इसे भारत के संविधान और संवैधानिक परंपराओं के खिलाफ बताया। उन्होंने कहा कि सुरक्षा के नाम पर किसी विशेष परिधान को टारगेट करना धार्मिक भावना को आहत करने वाली कार्रवाई है और यह नागरिकों के मूल अधिकारों को कमजोर करने की साजिश जैसा प्रतीत होता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के फैसले से सामाजिक सौहार्द प्रभावित होता है। उन्होंने कहा कि पहले से ही कुछ संगठन समाज को बांटने की कोशिश में लगे हैं और अब व्यापारी वर्ग के कुछ लोग उनके एजेंडे को आगे बढ़ाने का काम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.