छपरा, मार्च 28 -- परसा थानाध्यक्ष ने स्वर्ण व्यवसायियों के साथ की बैठक परसा,एक संवाददाता। स्वर्ण व्यवसायियों की सुरक्षा को लेकर एसएसपी के निर्देश पर थानाध्यक्ष ओमप्रकाश ने शनिवार की शाम थानाक्षेत्र के स्वर्ण व्यवसायियों के साथ बैठक की। ज्वेलरी दुकानदारों को निश्चित रूप से अपनी दुकानों में सीसीटीवी लगाना अनिवार्य बताया। बैठक में करीब दो दर्जन से अधिक स्वर्ण व्यवसायी उपस्थित हुए।सभी दुकानदारों को सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया गया। उन्होंने ज्वेलरी दुकान संचालित करने वाले दुकानदारों को किसी अनजान व्यक्ति के साथ किसी भी प्रकार की जानकारी शेयर नहीं करने का सुझाव दिया।ज्वेलरी दुकानों पर अनजान बच्चों को भी नहीं आने देने का निर्देश दिया गया। दुकानदारों को संदिग्ध लोगों की सूचना मिलने पर इसकी सूचना थाना को तुरंत देने का सुझाव दिया। थानाध्यक्ष ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.