ज्वेलरी दुकानों में ग्राहकों की घटी संख्या
दरभंगा, मई 13 -- शैलेन्द्र कुमार,सिंहवाड़ा। प्रधानमंत्री की अपील के साथ ही सोने-चांदी की दुकानों पर उसका असर दिखने लगा है। जिन दुकानों पर पूरे दिन ग्राहकों का आना-जाना लगा रहता था, वहां इक्का-दुक्का ग्रहक ही सोना-चांदी खरीदने के लिए पहुंच रहे हैं। स्वर्णकार संघ के पूर्व अध्यक्ष शंभू ठाकुर ने बताया कि सिंहवाड़ा, भरवाड़ा, कमतौल, सिमरी, कटाशा आदि बाजारों में एक हजार से अधिक परिवारों का भरण-पोषण इस व्यवसाय से चल रहा है। ग्राहकों की संख्या कम देख दुकानदारों व कारीगरों के सामने असमंजस की स्थिति हो गई है। भरवाड़ा निवासी कारीगर ललित ठाकुर, आलोक ठाकुर, जितेंद्र ठाकुर, भजौड़ा निवासी विवेक ठाकुर आदि ने बताया कि स्थिति अगर बदली तो बहुत जल्द उन्हें पलायन कर परदेस में मजदूरी के लिए जाना पड़ेगा। यह भी पढ़ें- सोने की बिक्री प्रभावित होने से कारीगारों-कर्मियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.