छपरा, अप्रैल 7 -- छपरा, हमारे संवाददाता । जिले के रिविलगंज बाजार स्थित एक ज्वेलरी दुकान में हुई झपट्टा मार लूट की घटना को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। इस मामले में सीनियर एसपी के विनीत कुमार के निर्देश पर विशेष जांच टीम एसआईटी का गठन किया गया है। टीम ने अब तक पूछताछ के लिए चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है, जिनसे लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, रिविलगंज बाजार स्थित "श्री ज्वेलर्स" दुकान में सोमवार की संध्या यह वारदात हुई। अपराधी ग्राहक बनकर दुकान में पहुंचे और दुकानदार सत्यदेव सोनी से भगवान का लॉकेट दिखाने को कहा। जैसे ही दुकानदार ने जेवरात का डिब्बा निकाला, अपराधियों ने झपट्टा मारकर उसे छीना और पहले से तैयार बाइक पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घटना इतनी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.