चतरा, मई 13 -- चतरा, प्रतिनिधि। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अपील के बाद चतरा के सर्राफा बाजार में बेचैनी का माहौल है। बड़े ब्रांड से लेकर छोटे स्थानीय ज्वेलर्स तक कारोबार में गिरावट और भविष्य की अनिश्चितता को लेकर चिंतित हैं। कारोबारियों का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय उतार-चढ़ाव, आयात दबाव और ग्राहकों की सतर्कता के कारण ज्वेलरी कारोबार घटकर महज 20 से 30 फीसदी तक सिमट गया है। यह भी पढ़ें- मिलेनियम सिटी में बीस फीसदी तक सोने की खरीदारी घटी बड़े कारोबारी ने कहा ज्वेलरी शोरूम के संचालक तारा सोनी के अनुसार, बड़े शहरों और पॉश इलाकों में एक मध्यम स्तर के शोरूम के संचालन पर हर महीने लाखों रुपये खर्च होते हैं। किराया, सुरक्षा व्यवस्था, कर्मचारियों का वेतन, बिजली, एसी, सजावट और डिजिटल प्रबंधन जैसी लागत लगातार बढ़ रही है। एक बड़े ब्रांड के संचालक ने ...