ज्वेलरी कंपनी ने बोनस शेयर का किया ऐलान, फेस्टिव सीजन में निवेशकों को तोहफा
नई दिल्ली, अक्टूबर 24 -- त्योहारी सीजन के बीच ज्वेलरी कंपनी- उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड ने अपने निवेशकों को बोनस शेयर का बड़ा तोहफा दिया है। इस संबंध में कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को जानकारी दी है। आइए डिटेल में इसके बारे में जान लेते हैं।हर एक शेयर पर मिलेगा एक बोनस शेयर उत्सव CZ गोल्ड ज्वेल्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बैठक में 1:1 बोनस इश्यू के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। कंपनी ने BSE को दी गई जानकारी में बताया कि पात्र शेयरधारकों को 10 रुपये फेस वैल्यू वाला एक बोनस शेयर हर एक मौजूदा शेयर के बदले जारी किया जाएगा। हालांकि, बोनस शेयर की रिकॉर्ड डेट अभी घोषित नहीं की गई है। बोर्ड आने वाले दिनों में रिकॉर्ड डेट तय करेगा और इसकी घोषणा करेगा। बता दें कि रिकॉर्ड डेट के आधार पर तय किया जाता है कि किन शेयरधारकों को बोनस शेयर मिलेंगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.