कानपुर, मार्च 27 -- श्री ज्वाला माता मंदिर में 57 वां वार्षिक महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शक्तिपीठ मां ज्वाला के दरबार में सुबह मंगला आरती से ही भक्तों की भीड़ पहुंचने लगी। हलवा,पूड़ी और चने का भोग लगाया गया। सुबह 10 बजे प्रांगण में हवन आयोजित हुआ। माता का भव्य शृंगार कर 56वां भोग अर्पित किया गया। इस अवसर पर सुजीत, विशाल, शिवम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...