रामपुर, फरवरी 16 -- रामपुर। ज्वाला क्लब के मैदान पर चल रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का चौथा क्वार्टर फाइनल मुकाबला रविवार को पाशा क्रिकेट क्लब वर्सेस ज्वाला क्लब की टीम के बीच खेला गया। ज्वाला क्लब के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लेते हुए पहले बल्लेबाजी कर निर्धारित ओवरों में 186 रन बनाए। वही187 रनों का लक्ष्य का पीछे करते हुए पाशा क्लब की पूरी टीम 162 रनों पर ऑल आउट हो गई। ज्वाला क्लब की टीम ने टूर्नामेंट में 24 रनों से जीत दर्ज कर ली। इस अवसर पर कमेटी अध्यक्ष कुलदीप सक्सेना,अनु सक्सेना, सुमित कुमार ,त्रिभुवन पंडित, ओ पी सक्सेना, विनय शर्मा,हिमांशु सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...