देहरादून, फरवरी 12 -- हरिद्वार। नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। प्रभारी निरीक्षक कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में गठित टीम ने चेकिंग के दौरान गुरुवार को चोर गली के पास से वंश शर्मा पुत्र मनोज शर्मा निवासी गली नंबर सी-5, सुभाष नगर, ज्वालापुर को 52 पव्वे देशी शराब के साथ दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली ज्वालापुर में मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.