हरिद्वार, मार्च 20 -- नशे के खिलाफ अभियान के तहत ज्वालापुर पुलिस ने 4.96 ग्राम स्मैक के साथ आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसएसपी के निर्देश पर चले अभियान के दौरान शुक्रवार को दुर्गा चौक स्थित ऊंचा पुल के पास पुलिस ने बाइक सवार फरहान उर्फ नन्नू पुत्र जावेद अली निवासी सोनिया बस्ती ज्वालापुर को रोका। तलाशी के दौरान आरोपी से 4.96 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके बाद उसकी बाइक को मौके पर सीज किया गया। साथ ही, ज्वालापुर कोतवाली में एनडीपीएस ऐक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक समीप पांडेय, कांस्टेबल महावीर और कर्मवीर शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.