हरिद्वार, फरवरी 26 -- ज्वालापुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को 149 ग्राम अवैध चरस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 680 रुपये नकद भी बरामद किए हैं। बुधवार को चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने भगत सिंह चौक के पास से शुभम पुत्र राजू निवासी मोहल्ला कड़च्छ, कोतवाली ज्वालापुर को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 149 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.