हरिद्वार, मार्च 3 -- ज्वालापुर में ट्रक यूनियन के पास भारत पेट्रोल पंप पर मंगलवार को तेल भरवाने को लेकर कहासुनी के बाद पंप मालिक और कर्मचारी से मारपीट की गई। इस दौरान पंप कार्यालय में भी तोड़फोड़ हुई। पंप मालिक और एक कर्मचारी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को पकड़ लिया, जबकि बाकी मौके से फरार हो गए। पुलिस के अनुसार, पेट्रोल पंप पर अहबाबनगर और कस्साबान क्षेत्र के कुछ युवक बाइक में तेल भरवाने पहुंचे थे। आरोप है कि तेल की मात्रा को लेकर पंप कर्मचारी से उनकी कहासुनी हुई। देखते ही देखते बहस हाथापाई में बदल गई। पंप मालिक उमर शाद अंसारी शोर सुनकर कार्यालय से बाहर आए, तब युवकों ने उनके साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने पत्थर फेंककर कार्यालय के शीशे तोड़ दिए और परिसर में तोड़फोड़ की। सूचना मिलते ही रेल चौकी प्रभारी समीप पांडे टीम के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.