देहरादून, मार्च 27 -- हरिद्वार। ज्वालापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच हुए विवाद और मारपीट के मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी के खिलाफ शांति व्यवस्था भंग करने के आरोप में कार्रवाई की गई है। पुलिस के मुताबकि देर रात को ज्वालापुर क्षेत्र में दो पक्षों के बीच मालूली बात पर मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस टीम चेतक कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हो रहा था और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे नहीं माने और शोर-शराबा करते हुए शांति व्यवस्था भंग करने लगे। इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों पक्षों के पांच लोगों को मौके से हिरासत में ले लिया। शुक्रवार को सभी का शांतिभग में गिरफ्तारी के बाद चालान किया गया है। पकड़...