हरिद्वार, सितम्बर 5 -- ज्वालापुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक आरोपी को 315 बोर के देशी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। जटवाड़ा पुल के पास पुलिस को देखकर भाग रहे रईश उर्फ शोयब निवासी सराय को घेराबंदी कर पकड़ा गया। तलाशी में तमंचा और कारतूस बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में कार्रवाई की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...