देहरादून, मार्च 9 -- हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने क्षेत्र में किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों के सत्यापन को लेकर अभियान चलाया। अभियान के दौरान किरायेदारों का पुलिस सत्यापन नहीं कराने वाले 11 मकान मालिकों के खिलाफ पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत कार्रवाई करते हुए 1.10 लाख रुपये का चालान किया गया। पुलिस ने 65 किरायेदारों, घरेलू नौकरों और बाहरी व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापन भी किया, जबकि 20 संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ भी चालान की कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा के नेतृत्व में सोमवार को चौकी बाजार और रेल चौकी क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सुभाष नगर, मोहल्ला कडच्छ, अंबेडकर नगर, सराय, सुभाष नगर, नया गांव और जर्स कंट्री के आसपास के इलाकों में डोर-टू-डोर सत्यापन अभियान चलाया गया। अभिया...