हरिद्वार, जून 10 -- ज्वालापुर क्षेत्र में बुधवार को ऊर्जा निगम की छह घंटे की अघोषित बिजली कटौती से करीब 10 हजार की आबादी को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति ठप रहने से लोगों का जनजीवन प्रभावित हुआ, वहीं कारोबार और घरेलू कामकाज पर भी असर पड़ा। बुधवार को ऊर्जा निगम ने उपसंस्थान कड़च्छ के रेलवे रोड फीडर पर अनुरक्षण का काम किया। मरम्मत काम के लिए फीडर से सुबह 10 बजे बिजली की सप्लाई बंद हुई। काम पूरा होने के बाद शाम चार बजे बिजली की आपूर्ति सुचारु की गई। कटौती के दौरान श्री राम चौक, रेलवे रोड, शास्त्री नगर, गोल गुरुद्वारा, सेंट मैरी स्कूल, सेक्टर दो कॉलोनी, नेहरू युवा केंद्र आदि क्षेत्र में लोगों को बड़ी परेशानी हुई। यह भी पढ़ें- बहादराबाद में मरम्मत कार्य के चलते चार घंटे बिजली गुल भीषण गर्मी में बिजली कटौती ने...