देहरादून, दिसम्बर 23 -- हरिद्वार। तीर्थ नगरी हरिद्वार की उपनगरी ज्वालापुर को कुंभ मेला क्षेत्र से बाहर रखे जाने के निर्णय पर व्यापारियों और नागरिकों में गहरा रोष है। इस संबंध में शहर व्यापार मंडल ज्वालापुर व प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तराखंड से जुड़े पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम लिखे ज्ञापन को सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपते हुए ज्वालापुर के संपूर्ण क्षेत्र को कुंभ मेला क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...