रामपुर, अप्रैल 14 -- रामपुर। ज्वालानगर व उससे जुड़ी कॉलोनियों में 12 अप्रैल की रात से पानी का संकट है। मोटर फुंकने से यहां की पेयजलापूर्ति पूरी तरह लड़खड़ा गई, जिससे लोगों को गर्मी के बीच पानी के लिए परेशान होना पड़ा। सूचना के बाद पालिका की टीम ने यहां पर काम शुरू किया है। पालिका का दावा है कि मरम्मत कार्य शुरू हो चुका है। जल्द ही इसे पूरा करा लिया जाएगा। ज्वाला नगर व उससे जुड़ी करीब आधा दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों की पानी की सप्लाई के लिए आगापुर सड़क पर ओवरहेड टैंक बनाया गया है। यहां का नलकूप राम मनोहर लोहिया पार्क में बना है। 12 अप्रैल की देर शाम लोहिया पार्क में लगी पानी की मोटर फुंक गई, जिसके बाद पूरी कॉलोनी की पानी की सप्लाई पूरी तरह लड़खड़ा गई। सुबह के वक्त भी लोगों को पानी नहीं मिला। हालांकि एक मोटर जरूर काम कर रही थी, जिससे कुछ इलाक...