जमशेदपुर, फरवरी 27 -- चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च से कलश स्थापना के साथ होगी। इसके साथ ही शहर के छत्तीसगढ़ी समाज ने चैत्र नवरात्रि के दौरान होने वाली ज्वारा पूजा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। गाढ़ाबासा शीतला मंदिर में छत्तीसगढ़ी समाज की ओर से ज्वारा पूजा का प्रारंभ किया जाएगा, जिसमें इस बार 21 अखंड ज्योत जलाए जाएंगे। टुइलाडूंगरी स्थित शीतला माता मंदिर परिसर और सोनारी शीतला मंदिर में भी तैयारी शुरू हो गई है। समाज की ओर से बड़े पैमाने पर इसका आयोजन किया जाता है। नवमी के दिन शोभा यात्रा निकलेगी और इसी दिन कन्या पूजा का आयोजन भी होगा। मंदिर समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि इस वर्ष 21 ज्योति कलश स्थापित किए जा रहे हैं। 9 दिनों तक, शाम 6.30 बजे आरती के बाद स्थानीय जश गायन मंडली जश गीत प्रस्तुत करेगी। तीन वर्षों के अंतराल में होने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.