नई दिल्ली, सितम्बर 22 -- Optiemus Infracom share: बाजार में बिकवाली के बीच भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग के कारोबार में लगी कंपनी ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम के शेयर को खरीदने की लूट सी मच गई। सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन इस शेयर में 20% का अपर सर्किट लगा। शेयर में यह उछाल ऐसे समय आया जब इस स्मॉल-कैप कंपनी ने बताया कि उसने 'नथिंग इलेक्ट्रॉनिक्स प्राइवेट लिमिटेड' (Nothing) के साथ अपनी मौजूदा पार्टनरशिप को बढ़ाने का फैसला किया है। इसके तहत एक ज्वाइंट वेंचर (JV) बनाने के लिए एक बाइंडिंग टर्म शीट पर साइन किया गया है। इस ज्वाइंट वेंचर का मुख्य उद्देश्य CMF ब्रांड के प्रोडक्ट्स को भारत में तैयार करना और उनकी बिक्री करना होगा। इसमें मोबाइल फोन के अलावा उनके सब-असेंबली और कंपोनेंट्स भी शामिल हो सकते हैं।किसकी कितनी हिस्सेदारी? ऑप्टिमस इन्फ्राकॉम...