रायबरेली, अक्टूबर 5 -- महाराजगंज संवाददाता। वैश्य समाज (कसौधन) के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष ओमप्रकाश वैश्य के नेतृत्व में सोमवार को आईएएस ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष अग्रवाल से मुलाकात कर समाज के पात्र लोगों का ओबीसी जाति प्रमाण पत्र निर्गत करवाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने ज्वाइंट मजिस्ट्रेट को ज्ञापन देते हुए बताया कि पात्र लोगों को ओबीसी प्रमाण पत्र मिलने से उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा शासन की विभिन्न योजनाओं में निर्धारित सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने में मदद मिलेगी। वैश्य समाज के महामंत्री प्रिन्सू वैश्य ने कहा ओबीसी जाति प्रमाण पत्र समाज के पात्र लोगों का अधिकार है। लंबे समय से समाज के लोग इस विषय को लेकर अपनी मांग रखते आ रहे हैं। यह भी पढ़ें- ओबीसी वर्ग में शामिल करने को मुख्यमंत्री से मिल वैश्य एक्ट बनाने की मांग ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने...